![]()
सहारनपुर के थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर पोल निवासी एक युवक ने गांव के ही एक व्यक्ति और अपनी भाभी पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना मिर्जापुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव मिर्जापुर पोल निवासी अमजद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बड़ा भाई पिछले करीब 10 दिनों से बाहर काम पर गया हुआ है। आरोप है कि 16 मई की रात करीब एक बजे वह मकान की छत पर सो रहा था, जबकि उसका भाई अनवर और भाभी नाजिया अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इसी दौरान गांव का ही हसन पुत्र भूरा उनके घर में घुस गया। पीड़ित के अनुसार, पड़ोस की एक महिला ने हसन को घर में घुसते हुए देख लिया और छत पर सो रहे अमजद को आवाज देकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद अमजद नीचे पहुंचा और घर में तलाश करने लगा। आरोप है कि जब वह अपनी भाभी नाजिया के कमरे में पहुंचा तो वहां हसन मौजूद मिला। अमजद का आरोप है कि जब उसने देर रात घर में घुसने का विरोध किया और शोर मचाते हुए हसन को पकड़ने का प्रयास किया तो हसन और उसकी भाभी नाजिया ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने लात-घूंसों से बेरहमी से हमला किया, जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। तहरीर में ये भी कहा कि शोर सुनकर उसका भाई अनवर मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। इसी बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपित वहां से फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय हसन ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। वहीं उसकी भाभी नाजिया भी झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रही है। अमजद ने बताया कि मारपीट में उसे और उसके भाई को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
सहारनपुर में आधी रात घर में घुसा युवक:विरोध पर देवर और जेठ से मारपीट, महिला के कमरे में मिलने पर मचा हंगामा, नाक की हड्डी टूटी















Leave a Reply