बालोद |शहर में राजनांदगांव मार्ग पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के दौरान जगह-जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। कई स्थानों पर पानी की सप्लाई बाधित होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य के दौरान बिना उचित योजना और समन्वय के खुदाई की जा रही है, जिससे पेयजल पाइप लाइन बार-बार टूट रही है। इसके कारण कई मोहल्लों और बस्तियों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है। लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
Source link
मार्ग सौंदर्यीकरण कार्य से पाइप लाइन हुई क्षतिग्रस्त, पेयजल संकट गहराया











Leave a Reply