![]()
ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र स्थित वीरपुर बांध के ठाकुर मोहल्ले में रविवार रात दो पड़ोसी परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, लोहे के सरिए और पाइप चल गए। घटना में सात लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गाय भगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, वीरपुर बांध निवासी सरमन कुशवाह अपने घर के पास आई गाय को भगा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी राज कुशवाह ने गाय भगाने के तरीके पर आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर लात-घूंसों के बाद लाठी-डंडे, लोहे के सरिए और पाइप से हमला किया गया। मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सात लोग अस्पताल में भर्ती मारपीट में एक पक्ष से सरमन कुशवाह, जीतू कुशवाह, राकेश कुशवाह और राजाबेटी कुशवाह घायल हुए। दूसरे पक्ष से राज कुशवाह, अमन कुशवाह और सरिता कुशवाह को चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दर्ज किए क्रॉस केस घटना की सूचना मिलते ही गिरवाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह यादव ने बताया कि गाय भगाने की बात पर विवाद हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति शांत कराई। घायलों का मेडिकल कराया गया है और दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
Source link
ग्वालियर में गाय भगाने पर दो पक्षों में मारपीट:वीरपुर बांध में लाठी-सरिए चले, सात लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किए क्रॉस केस















Leave a Reply