![]()
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित शिवकटरा में गांजा पीने का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला किया गया। आरोप है कि मोहल्ले में खुलेआम गांजा पी रहे युवकों को टोकने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने पिता और उनके दो बेटों पर सरिया तथा धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित राकेश ने बताया कि मोहल्ले के चार-पांच युवक रोजाना उनके घर के बाहर बैठकर गांजा पीते थे। इसकी गंध घर के अंदर तक आती थी। राकेश के अनुसार, उन्होंने कई बार इन युवकों का विरोध किया, लेकिन वे नहीं माने। रविवार देर रात गांजा पीने का विरोध करने पर युवक उग्र हो गए। उन्होंने एक दर्जन अन्य लड़कों को बुलाकर घर के बाहर गाली-गलौज शुरू कर दी। सरिया से हमला किया, पथराव भी हुआ इसके बाद हमलावरों ने हाथ में सरिया और धारदार हथियार लेकर राकेश और उनके बेटों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उनके घर पर पथराव भी किया। हमले में पिता राकेश और उनके बेटे अर्जुन तथा आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव के लिए परिवार के सदस्यों ने घर के अंदर जाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीनों के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और जल्द गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि पुलिस लगातार नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है, फिर भी इन युवकों के पास मादक पदार्थ कहां से आ रहे हैं। क्षेत्र में नशाखोरी की बढ़ती घटनाओं से मोहल्लेवासियों में डर और नाराजगी है।
Source link
कानपुर में गांजा पीने का विरोध, पिता-दो बेटों पर हमला:हमलावरों ने सरिया-धारदार हथियार से पीटा, पुलिस ने बचाया















Leave a Reply