मारवाड़ी, महिला सम्मेलन व युवा मंच की संयुक्त कोर कमेटी का गठन



भास्कर न्यूज| बलांगीर ओडिशा में मारवाड़ी समाज को अधिक सशक्त, संगठित और प्रगतिशील बनाने के उद्देश्य से शनिवार को संबलपुर स्थित श्री कृष्ण गौशाला परिसर में उत्कल प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, प्रांतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन और प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों संगठनों के पदाधिकारियों ने समाज हित में मिलकर कार्य करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और साझा विजन के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया। बैठक में सामाजिक, व्यावसायिक, संगठनात्मक और समाज सुधार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सर्वसम्मति से मारवाड़ी सम्मेलन के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल को तीनों संगठनों का संयुक्त समन्वयक नियुक्त किया गया। वहीं, समय-समय पर समाज की बड़ी बैठकों के आयोजन का निर्णय लेते हुए पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक जालान को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। समाज के विभिन्न कार्यों को गति देने के लिए पांच संयुक्त टास्क टीमों के गठन का निर्णय लिया गया। व्यापार टास्क टीम व्यवसायियों के बीच नेटवर्किंग, उद्यमिता और व्यापारिक मार्गदर्शन पर कार्य करेगी। विवाह टास्क टीम वैवाहिक परिचय, पारिवारिक समन्वय और प्री-वेडिंग काउंसलिंग से जुड़े विषय देखेगी। शिक्षा टास्क टीम विद्यार्थियों के मार्गदर्शन, करियर काउंसलिंग, स्कॉलरशिप और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहयोग करेगी। सोशल सर्विस टास्क टीम रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों को बढ़ावा देगी। संगठन मजबूती टास्क टीम समाज में एकता, युवा एवं महिला सहभागिता तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगी। बैठक में दिनेश अग्रवाल, अशोक जालान, मंतूराम अग्रवाल, संजय अग्रवाल, चंद्र कुमार सराफ, मोहन अग्रवाल, अनिल मोदी, सुरेश जी, कमल पंसारी, अजय शर्मा, चेतन टिबडेवाल, बृजेश मित्तल, सुमित सांवरिया, मनीष अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, देवाशीष अग्रवाल, किशन अग्रवाल, आशीष महावर, रीता अग्रवाल, मीना अग्रवाल, कृष्णा केजरीवाल और संगीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। मार्गदर्शन के लिए संयुक्त समिति का गठन हुआ इस पूरी व्यवस्था के सुचारू संचालन व मार्गदर्शन के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा। इसमें समन्वयक दिनेश अग्रवाल के साथ मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अजय शर्मा और महिला समिति की प्रांतीय अध्यक्ष रीता अग्रवाल एक्स-ऑफिसियो मेंबर (पदेन सदस्य) के रूप में सम्मिलित रहेंगे। समिति में आगे अन्य सदस्यों को भी जोड़ा जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *