छत्तीसगढ़ में 2 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट:50KM रफ्तार से हवा चलेगी, GPM-बीजापुर में बिजली गिरने से 20 मवेशियों की मौत




मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस मौसम के बीच बीजापुर जिले में बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ क्षेत्र में भी बिजली गिरने से 10 मवेशियों ने दम तोड़ दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। फिलहाल प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया है और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में रिकॉर्ड हुआ है। आंधी-बारिश की ये तस्वीरें देखिए…
रायपुर का मौसम रायपुर में आज बादल छाए रह सकते हैं। शहर में बारिश, गरज-चमक या धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कल का मौसम कैसा रहेगा? मंगलवार को प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *