Agra Heatwave Alert: 43°C Day, High Night Temp


आगरा में भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। दिन का तापमान 43°C पार कर गया है। दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसा लग रहा है मानो आसमान से अंगारे बरस रहे हों। रात में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्थिति ये है कि न्यूनतम तापमान सामान्य

.

रविवार को अधिकतम तापमान 43.3°C और न्यूनतम तापमान 26.2°C रहा। मौसम विभाग ने 23 मई तक हीटवेव को लेकर अलर्ट किया है। इस सप्ताह आगरा में तापमान 47°C को पार कर जाएगा। फिलहाल बूंदाबांदी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगरा में और भीषण गर्मी झेलने के लिए तैयार रहना होगा। जमीन तपने लगी है। खुले में रहने वाले छांव की तलाश कर रहे हैं।

आगरा किला पर धूप में परेशान होते टूरिस्ट।

आगरा किला पर धूप में परेशान होते टूरिस्ट।

जानिए पिछले दिनों के तापमान की स्थिति

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
17 मई 43.3°C 26.2°C
16 मई 43.0°C 25.9°C
15 मई 41.8°C 28.4°C
14 मई 41.4°C 25.6°C
13 मई 40.1°C 24.5°C
12 मई 39.8°C 26.0°C
11 मई 39.6°C 25.3°C
10 मई 38.5°C 23.4°C

दोपहर में तेज धूप

सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। हवा नहीं चल रही। ऐसे में गर्मी और ज्यादा परेशान कर रही है। पैदल या दोपहिया वाहन से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। लोग छाता या गमछा लेकर चलने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर-शहर में प्याऊ लगाए गए हैं। अभी कुछ दिन तक आंधी और बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होगी। दिन के साथ-साथ रात का भी तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले सप्ताह में आगरा का तापमान 47°C पार सकता है।

इस सप्ताह में दिन का तापमान 45 डिग्री के पार जाएगा।

इस सप्ताह में दिन का तापमान 45 डिग्री के पार जाएगा।

हीटवेट का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप रहेगी। तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 23 मई तक हीटवेव रहेंगी। इससे तापमान और बढ़ेगा। दिन ही नहीं, रात और तपने लगेगी।

आने वाले दिनों के तापमान का अनुमान जानिए

डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
18 मई 46°C 26°C
19 मई 47°C 27°C
20 मई 47°C 27°C
21 मई 47°C 28°C
22 मई 47°C 28°C



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *