![]()
जनपद भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदडीह बाजार में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में एक दो मंजिला कपड़े की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह आग “केसरवानी साड़ी महल एवं फैमिली मार्ट” नामक दुकान में लगी थी, जिसके मालिक ओपी केसरवानी हैं। दुकानदार ओपी केसरवानी के अनुसार, आग लगने का प्राथमिक कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। इस अग्निकांड में दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। उन्होंने लगभग 40 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय सहयोग किया। आग की भयावहता के कारण आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल बना रहा। दुर्गागंज थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। पुलिस अब मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Source link
भदोही के आनंदडीह बाजार में भीषण आग:दो मंजिला कपड़े की दुकान जलकर राख, 40 लाख का नुकसान
















Leave a Reply