Surajpur Electrocution Accident | Worker Falls From Height


सूरजपुर जिले के मदनपुर गांव में रविवार को बिजली सुधार कार्य के दौरान मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। लो टेंशन पावर लाइन पर काम करते समय उसे अचानक करंट लग गया, जिससे वह झुलसकर ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा।

.

घायल मजदूर की पहचान बिहार निवासी राजन कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजन मदनपुर गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर सुधार कार्य कर रहा था। इसी दौरान लाइन में करंट प्रवाहित हो गया, जिससे राजन का संतुलन बिगड़ गया और वह खंभे से नीचे गिर गया। उसे सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

बिना सुरक्षा उपकरण के कर रहा था काम

हादसे के वक्त राजन कुमार बिना किसी सुरक्षा उपकरण के, केवल चप्पल पहनकर काम कर रहा था। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा उसे न तो हेलमेट, न सेफ्टी बेल्ट और न ही इंसुलेटेड जूते उपलब्ध कराए गए थे। चप्पल फिसलने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका।

ठेकेदार और विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के ठेकेदार अक्सर मजदूरों से बिना पर्याप्त सुरक्षा इंतजामों के जोखिम भरा काम करवाते हैं। इस घटना ने एक बार फिर विभाग और ठेकेदारों की लापरवाही को उजागर किया है, जिससे मजदूरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

हादसे के तुरंत बाद साथी मजदूरों और ग्रामीणों ने राजन को सूरजपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *