उमरिया में ऑटो-बाइक भिड़ंत, युवक की मौत:ऑटो सवार दो महिलाएं गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर




उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में रविवार रात एक ऑटो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, बड़ागांव में सस्तरा की ओर से आ रहा ऑटो क्रमांक एमपी 54 जेडबी 1759 सवारियां लेकर जा रहा था। इसी दौरान पिनौरा की तरफ से आ रही एक बिना नंबर की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो और बाइक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बाइक सवार देवगंवा खुर्द निवासी शिवा बैगा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, ऑटो में सवार दोनों घायल महिलाओं को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *