घाटमपुर के जहांगीराबाद में बगीचे में मवेशी घुसने पर विवाद:युवती व रिश्तेदार को लाठी-डंडों से पीटा, पिटाई का वीडियो सामने आया; FIR




घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में बगीचे में मवेशी घुसने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने युवती और उसके रिश्तेदार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विजय कुशवाहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार देर शाम करीब साढ़े पांच बजे वह परिवार के साथ अपने बगीचे में मौजूद थे। इसी दौरान गांव निवासी नाजिम के मवेशी उनके बगीचे में घुस गए। फसल व पौधों को नुकसान पहुंचाने लगे। विजय के अनुसार, उनकी बेटी ने मवेशियों को वहां से भगाने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर कुछ देर बाद नाजिम अपने साथ रहूप, खुशनूर समेत 10 से 15 लोगों को लेकर मौके पर पहुंच गया। । पीड़ित पक्ष का आरोप है कि सभी लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने विजय की बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर मौके पर मौजूद रिश्तेदार रजनीश सिंह बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बना लिया। मारपीट में रजनीश सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गए, जबकि युवती को भी चोटें आईं। घटना के बाद घायल परिजन किसी तरह घाटमपुर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस बीच, मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। इंस्पेक्टर का बयान घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है( वायरल वीडियो सहित पूरे मामले की जांच की जा रही है(



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *