ऑनलाइन दवा-व्यापार के विरोध में 20 मई को दुकानें बंद:सूरजपुर औषधि विक्रेता संघ ने आंदोलन को दिया समर्थन;बोले-सुरक्षा के हित में फैसला




ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रजिस्ट के आह्वान पर 20 मई 2026, बुधवार को देशभर में दवा दुकानें बंद रहेंगी। यह बंद ऑनलाइन दवा व्यापार से बढ़ते खतरों और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के विरोध में बुलाया गया है। सूरजपुर औषधि विक्रेता संघ ने इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया है। संघ ने जिले की सभी मेडिकल दुकानों को एकदिवसीय बंद रखने का निर्णय लिया है। संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्टर और एडीसी महोदय को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें सहयोग की अपील की गई है। संघ के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि यह बंद केवल व्यापारिक हितों के लिए नहीं है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा और देश हित से जुड़ा एक अनिवार्य कदम है। ज्ञापन सौंपते समय संघ के अध्यक्ष के साथ संरक्षक राजेश गोयल, प्रदेश सदस्य दीपक मित्तल, उपाध्यक्ष अंबिकेशवर त्रिपाठी, राकेश प्रजापति, नितिन गुप्ता और योगेंद्र साहू सहित अन्य केमिस्ट उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *