![]()
रायपुर में हाई अलर्ट के बीच बीजेपी नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक के दौरान मोबाइल लूट का शिकार हो गए। बीजेपी नेता कौशिक सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। वे सिविल लाइन थानाक्षेत्र के पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास पहुंचे इस दौरान बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए। पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि वे संभल भी नहीं सके। बीजेपी नेता से लूट होने की पुष्टि रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने की है। घटना के तुरंत बाद कौशिक ने पुलिस को सूचना दी। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। रेकी के बाद की वारदात पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बदमाश बाइक पर सवार थे और वारदात को अंजाम देने के बाद तेजी से मौके से भाग निकले। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पहले से रेकी की हो सकती है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कांग्रेस ने कमिश्नरेट सिस्टम पर उठाए सवाल घटना की जानकारी होने के बाद कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने रायपुर कमिश्नरेट सिस्टम की वर्किंग पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा, कि बीजेपी नेताओं के साथ वारदात हो रही है। हाई अलर्ट के बीच शहर में वारदात हुई है। कमिश्नरी लागू होने के बाद लगातार अपराध बढ़ रहा है। कमिश्नरेट पुलिस केवल गाड़ी मालिको को चालान भेजने का काम कर रही है।
Source link
रायपुर में पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक लूट:मॉर्निंग वॉक में निकले थे,हाई अलर्ट के बीच बाइक सवार ने की वारदात














Leave a Reply