![]()
गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह फरेन नाले में एक युवक उतराता हुआ शव मिला। जिसके बाद वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह पांच बजे टहलने निकले ग्रामीणों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची झंगहा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है और जांच पड़ताल में जुटी गई है। आस-पास के ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जाहिर की है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की बॉडी पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही सही वजह पता चल पाएगी। घर में मचा कोहराम पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि मोतीराम अड्डा क्षेत्र स्थित बंजारी पुल के पास फरेन नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। टीम मौके पर पहुंची तो युवक की पहचान चौरी चौरा के अवधपुर दारोगा जी छावनी निवासी 32 साल के लाल बहादुर निषाद के रूप में हुई। मौत की सूचना पर मृतक के घर पर कोहराम मच गया। जानकारी होने पर परिजन और गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नाले से बाहर निकलवाया। परिवार के लोगों का आरोप है कि लाल बहादुर की हत्या कर शव नाले में फेंका गया है। हालांकि पुलिस को युवक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले हैं। एसपी उत्तरी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
Source link
गोरखपुर नाले में मिली युवक की लाश:परिजन बोले- हत्या कर फेका गया है शव, पुलिस कर रही जांच
















Leave a Reply