![]()
निवाड़ी जिले में स्थित बुंदेलखंड के प्रसिद्ध शक्ति पीठ अछरु माता मंदिर परिसर में देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में मंदिर परिसर में बनी आधा दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया। आग मध्यरात्रि के समय भड़की और तेजी से फैल गई। इसकी चपेट में आने से आधा दर्जन से ज्यादा दुकानें पूरी तरह जल गईं। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और प्रशासन के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पृथ्वीपुर तहसीलदार शुभम मिश्रा भी रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है। जिन दुकानदारों की दुकानें जलकर खाक हुई हैं, उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
Source link
अछरु माता मंदिर परिसर में लगी भीषण आग:दुकानें जलकर खाक, लाखों के नुकसान की आशंका
















Leave a Reply