![]()
उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का शव जंगल से बरामद किया गया है। नाबालिग दो दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कैमोर निवासी मयंक चौधरी (लगभग 15 वर्ष) गर्मी की छुट्टियों में अपनी मौसी के घर मानपुर आया था। वह 14 मई को खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मयंक के घर न लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की और बाद में पुलिस को सूचना दी। रविवार को मानपुर से सटे सिंगुड़ी मोड़ के पास जंगल में एक शव मिलने की जानकारी लोगों तक पहुंची। सूचना मिलने पर परिजन जंगल पहुंचे और शव की पहचान मयंक के रूप में की। मयंक अपने घर का इकलौता लड़का था। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद, पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जहां सोमवार को उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
Source link
मानपुर में नाबालिग का शव जंगल में मिला:दो दिन से लापता था, कैमोर से स्कूल की छुट्टियों में मौसी के यहां था















Leave a Reply