राजपुर में रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की:घूमते ब्लेड में फंसा, खेत में संतुलन बिगड़ने से हादसे की आशंका




बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बजट्टा उज्जवनी में सोमवार सुबह एक किसान की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। 26 वर्षीय किसान खेत में ट्रैक्टर से रोटावेटर चलाते समय मशीन के घूमते ब्लेड की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बजट्टा निवासी अल्केश सीताराम चौहान भीलाला (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह अल्केश अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए। गिरते ही अल्केश रोटावेटर के तेज घूमते ब्लेड की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी। ग्रामीणों ने तत्काल राजपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई प्रवीण मंडलोई, बंसीलाल रावत और आरक्षक सुनील डावर घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रोटावेटर में फंसे शव को बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए राजपुर अस्पताल भिजवाया गया। राजपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह संतुलन बिगड़ना सामने आई है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *