गोरखपुर जटाशंकर गुरुद्वारे में 30 लोगों ने पेश की मिसाल:MMMUT के स्टूडेंट्स ने किया ब्लड डोनेट, स्वस्थ समाज का लिया संकल्प




गोरखपुर के जटाशंकर गुरूद्वारे में गुरुनानक देव रक्तदान सेवा सोसायटी और गुरु गोरक्षनाथ हॉस्पिटल ब्लड बैंक की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तीस लोगों ने अपनी इच्छा से रक्तदान कर स्वस्थ समाज की कामना की और दूसरों को भी सेवा क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। शिविर की शुरुआत धराभाम इंटरनेशनल संस्था के डायरेक्टर डॉ. सौरभ पाण्डेय ने रक्तदान कर किया। साथ ही मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दर्जन भर छात्र-छात्राओं ने भी बड़े उत्साह के साथ में रक्तदान कर इस आयोजन को भव्य बनाया। ‘रक्तदान एक बड़ी सेवा’
इसके अलावा गुरु श्री गोरक्षनाथ ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. अवधेश अग्रवाल ने सभी रक्तदानियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं अध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा कि रक्तदान एक बड़ी सेवा है। हर स्वस्थ व्यक्ति यदि रक्तदान के प्रति जागरूक हो जाए तो किसी भी मरीज को जरूरत पड़ने पर कहीं भटकना नहीं पड़ेगा। शिविर की सफलता पर उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू के समस्त रक्तदानियों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में प्रमुख रूप से अर्चना मिश्र, सत्यप्रकाश सिंह, महेश गोपाल गर्ग, अरविंद हरि गुप्ता, गगन सहगल, गगन अरोड़ा, इंजीनियर मिन्नाहतुल्ला, साक्षी, प्रो. अहसान अहमद, रविंदरपाल सिंह, अशोक मल्होत्रा, तेजिंदर सिंह, सुरेंद्र कौर, बेअंत सिंह, सहित तमाम लोग शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *