केराझरिया में राधा-कृष्ण मंदिर का भूमिपूजन:शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सामुदायिक भवन के लिए 22 लाख की घोषणा की




जांजगीर-चांपा जिले के केराझरिया गांव में देशहा यादव समाज की ओर से राधा-कृष्ण मंदिर का भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव शामिल हुए। सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक व्यास कश्यप और विधायक राम कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग भी उपस्थित रहे। यादव समाज की मांग पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन निर्माण के लिए कुल 22 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसमें राज्य सरकार से 20 लाख रुपये और उनकी निजी निधि से 2 लाख रुपए शामिल हैं। इसके अलावा विधायक व्यास कश्यप ने 11 लाख रुपए और सांसद कमलेश जांगड़े ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। शिक्षा पर ध्यान देने की अपील शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने यादव समाज के लोगों से शासन की अलग-अलग योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को सरकार की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करना चाहिए। नए सत्र से मंत्रोच्चार के साथ होगी पढ़ाई उन्होंने जांजगीर-चांपा जिले के बोर्ड परीक्षा परिणामों पर चिंता व्यक्त की। मंत्री ने घोषणा की कि शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही नए शिक्षा सत्र से स्कूलों में मंत्रोच्चार के साथ पढ़ाई शुरू कराई जाएगी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों का मानसिक और बौद्धिक विकास करना है। शिक्षा व्यवस्था पर जताई चिंता विधायक राम कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में यादव समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने समाज को शासन-प्रशासन में उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की बात कही। वहीं, विधायक व्यास कश्यप ने जिले की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई, कहा कि बोर्ड परीक्षा परिणाम में जिला अंतिम पायदान पर रहा है, इसलिए बेहतर अधिकारियों और प्रशिक्षित शिक्षकों की आवश्यकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *