कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी पर किया प्रदर्शन:फिरोजाबाद में पेपर लीक का मुद्दा उठाया, बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को घेरा




फिरोजाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, बेरोजगारी और श्रमिकों के शोषण के विरोध में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि शिक्षित युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है और भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। यादव ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को राहत देने के बजाय उन्हें ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद में कई कारखाने बंद हो चुके हैं। जो कारखाने संचालित हैं, उनमें मजदूरों से निर्धारित समय से अधिक काम कराया जा रहा है। जनता आर्थिक संकट का सामना कर रही उन्होंने बताया कि मजदूरों को डराकर 11 से 12 घंटे तक काम लिया जा रहा है, जबकि पुलिस प्रशासन को ऐसे गलत कार्यों को रोकना चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का बजट बिगड़ गया है और जनता आर्थिक संकट का सामना कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने, युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *