![]()
]देवास में 21 वर्षीय युवक सुनील सोलंकी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पोलाई निवासी सुनील रविवार को किसी काम से देवास आया था। वापस लौटते समय उसने रास्ते में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। मोबाइल लोकेशन से परिजनों को दी जानकारी जहर खाने के बाद सुनील ने मोबाइल लोकेशन के जरिए अपने परिजनों को अपनी स्थिति की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में देवास जिला अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में उपचार के दौरान कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मजदूरी करता था युवक बताया जा रहा है कि सुनील मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता चल सके।
Source link
देवास में युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या:कुछ माह पहले हुई थी शादी, मजदूर कर पालता था परिवार















Leave a Reply