![]()
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में सक्रिय लक्की ट्रस्ट अतुर्रा ने एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक के इलाज का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। ट्रस्ट ने यह कदम आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए उठाया है। जानकारी के अनुसार, 6 मई को आबू अतुर्रा पर हुए सड़क हादसे में अंकित पुत्र मुन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। अंकित के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे इलाज कराने में असमर्थ थे। इसके बाद परिवार ने लक्की ट्रस्ट से मदद की गुहार लगाई। मामले की सूचना मिलते ही ट्रस्ट के अध्यक्ष लोधी देवेन्द्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल अंकित को एम एच मैडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया और अस्पताल प्रबंधन से बात कर इलाज का पूरा खर्च ट्रस्ट द्वारा वहन करने का आश्वासन दिया। इस संबंध में ट्रस्ट के अध्यक्ष लोधी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि लक्की ट्रस्ट पिछले कई सालों से जसराना क्षेत्र में गरीब और असहाय परिवारों की मदद के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहा है। उन्होंने कहा, “जसराना क्षेत्र में किसी भी गरीब परिवार को आर्थिक कमजोरी की वजह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हमारी ट्रस्ट गरीब लोगों की सेवा में दिन-रात तत्परता से लगी हुई है।” लक्की ट्रस्ट अतुर्रा का गठन वर्ष 2024 में हुआ था। देवेन्द्र कुमार इसके मुख्य ट्रस्टी हैं, जबकि अनिल कुमार उपाध्यक्ष और मुकेश कुमार सचिव हैं। ट्रस्ट की इस पहल की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रस्ट लगातार जरूरतमंदों की मदद कर समाज के लिए एक मिसाल कायम कर रहा है।
Source link
लक्की ट्रस्ट सड़क हादसे में घायल युवक का कराएगा इलाज:आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की मदद को आगे आया ट्रस्ट















Leave a Reply