![]()
बड़वानी में सोमवार को जाट समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। समाजजनों ने शहर के प्रमुख चौराहों पर नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। श्रीराम चौक और कोर्ट चौराहे पर पुतला जलाया आक्रोशित समाजजनों ने शहर के श्रीराम चौक और कोर्ट चौराहे पर आरोपी का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “सूरजमल अमर रहे” और “चौधरी छोटूराम अमर रहे” के नारों के साथ अपना विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन के बाद एक विशाल रैली निकाली गई, जो कोतवाली थाने पर समाप्त हुई। सार्वजनिक मंच से अमर्यादित बयान का आरोप राष्ट्रीय जाट महासभा (भारत) की ओर से दिए गए ज्ञापन के अनुसार, 14 मई को एक कार्यक्रम के दौरान सपा नेता राजकुमार भाटी ने जाट एवं गुर्जर समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। समाजजनों का आरोप है कि मंच पर राकेश टिकैत और दीपेंद्र सिंह हुड्डा की मौजूदगी में दिए गए इस बयान का वीडियो वायरल होने से समाज की भावनाओं और माताओं-बहनों के सम्मान को ठेस पहुंची है। BNS और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299, 352, 353, 79 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत तत्काल मामला दर्ज किया जाए। समाज ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रमुख पदाधिकारी और युवा रहे मौजूद प्रदर्शन में राष्ट्रीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष दिलीप जाट, तहसील अध्यक्ष बंटी जाट, भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जाट और मीडिया प्रभारी शुभम जाट सहित बड़ी संख्या में युवा और समाज के वरिष्ठ जन शामिल हुए। पुलिस ने ज्ञापन स्वीकार कर मामले में उचित जांच का आश्वासन दिया है।
Source link
बड़वानी में जाट समाज का उग्र प्रदर्शन:सपा नेता राजकुमार भाटी की आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश; पुतला जलाया, FIR की मांग















Leave a Reply