धार भोजशाला में गूंजे ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष:ASI ने पुरानी नियमावली हटाई; कल सूर्योदय से सूर्यास्त तक विशेष हवन-पूजन होगा




धार की ऐतिहासिक भोजशाला में आज (सोमवार) शांतिपूर्ण और धार्मिक माहौल रहा। सुबह से ही दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे और परिसर में उनकी आवाजाही जारी रही। श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन कर पूजा-अर्चना की। परिसर के अंदर ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से धार्मिक वातावरण बना रहा, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। पुराने नियम वाले बोर्ड हटाए गए
इंदौर हाई कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा भोजशाला परिसर के बाहर लगाए गए नियमों संबंधी बोर्डों को पेंटरों द्वारा बदला गया। इन बोर्डों पर पहले भोजशाला में प्रवेश, प्रवेश शुल्क और दोनों समुदायों से संबंधित नियम लिखे थे। हाई कोर्ट के फैसले के बाद भोजशाला को हिंदू मंदिर के रूप में मान्यता मिलने के कारण पुरानी नियमावली हटाई जा रही है और नई नियमावली तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कल सूर्योदय से सूर्यास्त तक हवन-पूजन
भोज उत्सव समिति के संयोजक गोपाल शर्मा ने बताया कि कल (मंगलवार) सूर्योदय से सूर्यास्त तक भोजशाला परिसर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने यह भी बताया कि भोजशाला में लगातार धार्मिक आयोजन हो रहे हैं और देशभर से श्रद्धालु यहां आ रहे हैं। महाराष्ट्र से दर्शन के लिए आए श्रद्धालु सुरेश पारीक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने भोजशाला के बारे में काफी सुना था और पहली बार यहां आकर दर्शन किए। उन्होंने बताया कि परिसर के हर स्थान पर ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखा दिखाई दे रहा है, जिससे पूरे परिसर में धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव हो रहा है। देखिए तस्वीरें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *