![]()
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को वाराणसी में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, आधारभूत सुविधाओं, सड़क सुरक्षा और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई। मंत्री हरदीप ने बताया कि अधिकारियों द्वारा करीब 120 पृष्ठों की विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित कार्यों और कमियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि सांसदों और विधायकों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब हर 2-3 माह में होगी दिशा की बैठक हरदीप पुरी ने कहा – अब दिशा समिति की बैठकों में उठाए गए मुद्दों के साथ एक अलग चेकलिस्ट भी तैयार की जाएगी, ताकि पिछली बैठकों में उठाए गए विषयों पर कार्रवाई की प्रगति की नियमित निगरानी हो सके। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की अधिक घटनाओं को लेकर एनएचएआई द्वारा सड़क सुरक्षा ऑडिट की जानकारी दी गई है, जिस पर अगली बैठक में और अधिक स्पष्ट रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने बताया कि दिशा समिति की बैठक अब हर दो-तीन महीने में आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि बैठक का माहौल बेहद सहयोगात्मक रहा और सभी दलों के जनप्रतिनिधियों ने रचनात्मक सुझाव दिए। पश्चिम एशिया के युद्ध का भारत पर ज्यादा असर नही पड़ रहा ऊर्जा क्षेत्र पर चर्चा करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बावजूद देश में कच्चे तेल, पाइप्ड नेचुरल गैस और एलपीजी की कोई कमी नहीं होने दी गई। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं पर बोझ कम रखने का प्रयास किया है। वाराणसी में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन बढ़ाने पर मंत्री ने कहा कि शहर में एलपीजी उपभोक्ताओं को तेजी से पाइप गैस से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 800 नए पाइप गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं, जिनमें बड़ी संख्या एलपीजी उपभोक्ताओं की है। उन्होंने कहा कि पाइप गैस एलपीजी की तुलना में अधिक सुविधाजनक और किफायती है। कई बड़े सामुदायिक रसोईघरों और संस्थानों में कमर्शियल सिलेंडरों की जगह पाइप गैस का उपयोग शुरू किया गया है, जिससे हजारों सिलेंडरों की खपत कम हुई है। मंत्री बोले- तेल की कालाबाजारी करने वालों को किया जा रहा चिह्नित हरदीपपुरी ने कहा कि वाराणसी में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और पाइप गैस की कोई कमी नहीं है तथा देशभर में ऊर्जा आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कहीं-कहीं कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें मिली थीं, जिन पर कार्रवाई करते हुए कई डिस्ट्रीब्यूटरशिप भी रद्द की गई हैं।केंद्रीय मंत्री ने जिला प्रशासन और अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि जिन कमियों की पहचान हुई है, उन्हें प्रक्रिया के माध्यम से दूर किया जाएगा। बैठक में रोपवे परियोजना और स्टेडियम निर्माण कार्यों पर भी चर्चा हुई।
Source link
वाराणसी में दिशा के बैठक में पहुंचे मंत्री हरदीप पुरी:बोले-भारत के पास प्रयाप्त तेज मौजूद, प्रतिदिन 800 नये गैस पाइपलाइन का हो रहा कनेक्शन
















Leave a Reply