माता मंदिर से लौट रहे परिवार से लूट का खुलासा:दतिया में दो आरोपी गिरफ्तार, मंगलसूत्र, अंगूठियां और नकदी लूटी




दतिया में रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे परिवार से कट्टे की नोक पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। भिंड जिले के रतवा गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोना-चांदी, नकदी, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का देसी कट्टा बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। कट्टा अड़ाकर मंगलसूत्र, अंगूठियां लूटी
जानकारी के मुताबिक 14 मई की दोपहर करीब 3 बजे खमरौली-लोकेंद्रपुर मार्ग पर करौली के पास चार बदमाशों ने बाइक सवार परिवार को रोक लिया था। बदमाशों ने ग्राम सोनी थाना मेहगांव जिला भिंड निवासी अवधेश कुशवाहा, उनकी पत्नी जूली कुशवाहा और भाई विवेक कुशवाहा को कट्टा अड़ाकर सोने का मंगलसूत्र, ओम पेंडेंट, अंगूठियां, चांदी की करधनी और नगदी लूट ली थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। मुखबिर की सूचना पर पकड़ाए आरोपी
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम रतवा में दबिश देकर भूरा खान और सोहेल खान को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने साथियों के साथ लूट की वारदात करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने ग्वालियर जिले के रनगवां क्षेत्र में हुई एक अन्य लूट में भी शामिल होना कबूल किया है। चोरी का सामान किया बरामद
तलाशी के दौरान आरोपियों से सोने का मंगलसूत्र, ओम, दो सोने की अंगूठियां, दो चांदी की करधनी, नगदी और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। इनमें एक मोबाइल लूट का बताया गया है। पुलिस ने एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों में भूरा खान पुत्र जमालु खान निवासी रतवा थाना मौ जिला भिंड और सोहेल खान पुत्र सरदार खान शामिल हैं। मामले में अंक़ा यादव और सहदेव वाल्मीकि अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस को पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी मिली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *