Agra College Student Abducted by White Car



आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में दिनदहाडे़ बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय के पास से कार सवार एक युवती को जबरन उठा कर ले गए हैं। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस जांच में जुटी है। कार के नंबर से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

.

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब एक बजे बैकुंठी देवी कॉलेज के सामने सफेद रंग की कार आकर रूकी। कार में कुछ लोग और एक महिला थी। कार सवार ने कॉलेज के सामने से एक युवती को जबरन उठाकर कार में डाल लिया। इसके बाद वो कार लेकर फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घटना को देखा। पुलिस को सूचना दी।

अपहरण की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। कार के नंबर से कार के मालिक का पता लगाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि युवती कौन है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। कार के नंबर से मालिक का पता किया जा रहा है। पुलिस की टीम जांच में जुटी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *