किसान ने अवैध कब्जे और धमकियों की शिकायत की:बागपत जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई, जांच का आश्वासन




बागपत में भूमि विवाद को लेकर एक किसान ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। यह मामला खेकड़ा तहसील क्षेत्र के बसी गांव का है, जहां के निवासी किसान खिजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय जाट महासभा के माध्यम से जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। किसान ने आरोप लगाया है कि उसकी कृषि भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है और उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। पीड़ित किसान खिजेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने वर्ष 2022 में गांव सलावतपुर खेड़ी में लगभग 6 बीघा कृषि भूमि खरीदी थी। वह इस भूमि पर लंबे समय से खेती करते आ रहे हैं। किसान के अनुसार, भूमि से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज और राजस्व अभिलेख उसके पक्ष में हैं। इसके बावजूद, विपक्षी पक्ष जबरन जमीन पर कब्जा किए हुए है और उसे खेती करने से रोक रहा है। किसान ने यह भी आरोप लगाया कि जब भी वह खेत में फसल बोने या खेती का कार्य करने पहुंचते हैं, तो विपक्षी ट्रैक्टर चलाकर उनकी फसल खराब कर देते हैं। साथ ही, उन्हें जान से मारने और झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित ने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले भी प्रशासन से की गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। राष्ट्रीय जाट महासभा के पदाधिकारियों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन करेंगे। वहीं, प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। डीएम अस्मिता लाल ने जांच कर करावाई का आश्वासन दिया



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *