![]()
मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से एक मेडिकल स्टोर खोला जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने इसके लिए ई-नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। यह पहल मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में की गई है। ई-नीलामी के माध्यम से मेडिकल स्टोर का आवंटन ‘दवा दोस्त फार्मा प्राइवेट लिमिटेड’ को किया गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पूर्वोत्तर रेलवे में इस तरह का यह पहला आवंटन है। इससे यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही आवश्यक दवाएं और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस आवंटन से रेलवे को प्रतिवर्ष लगभग दो लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। पूरे अनुबंध काल में कुल अनुबंध मूल्य करीब 10 लाख रुपये रहने का अनुमान है। मेडिकल स्टोर की संरचना निर्माण की पूरी लागत और बिजली शुल्क का वहन लाइसेंसधारी कंपनी द्वारा किया जाएगा, जिससे रेलवे पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं पड़ेगा। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस पहल से मऊ जंक्शन पर यात्रियों की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। यह आपातकालीन परिस्थितियों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने में भी सहायक होगा।
Source link
मऊ रेलवे स्टेशन पर खुलेगा मेडिकल स्टोर:यात्रियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा















Leave a Reply