![]()
दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के निचरोली गांव में रविवार देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोग एक व्यक्ति के घर के बाहर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घर के बाहर पहुंचकर की गाली-गलौज
निचरोली निवासी प्रभूदयाल यादव (45) रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी गांव के पंजाब यादव, लला उर्फ माहते यादव, रोहित यादव और सहदेव यादव वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने मां-बहन की गालियां दीं। विरोध करने पर की हवाई फायरिंग
प्रभूदयाल यादव के मुताबिक विरोध करने पर लला उर्फ माहते यादव और पंजाब यादव ने बंदूक से हवाई फायर कर दिए। फायरिंग होते ही प्रभूदयाल जान बचाकर घर के अंदर भाग गए। घर के बाहर किया हंगामा
आरोप है कि इसके बाद नीलेश यादव, सिरोमन यादव, मंगल यादव बड़ोनी और दिलीप यादव पिसनारी भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने घर के बाहर हंगामा किया, गालियां दीं और गेट पर लातें मारीं। इस दौरान परिवार की एक महिला के साथ अभद्रता किए जाने का भी आरोप है। शिकायत करने पर दी जान से मारने की धमकी
घटना के समय प्रभूदयाल का बेटा जितेंद्र यादव, भाई मनीराम यादव, ऊषा यादव सहित गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए थे। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
दतिया में पुरानी रंजिश में हवाई फायरिंग:घर के बाहर आधा दर्जन लोगों ने किया हंगामा, गाली-गलौज की















Leave a Reply