हरदा में कांग्रेस की चेतावनी-पानी नहीं मिला तो होगा आंदोलन:मूंग फसल के लिए 2200 क्यूसेक की जगह मिल रहा 1700 क्यूसेक; गर्मी में है पानी की जरूरत




हरदा जिले में मूंग की फसल के लिए किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिलने का मुद्दा गरमा गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने आरोप लगाया कि सरकार ने मूंग की बोनी के समय 2200 क्यूसेक पानी देने का वादा किया था, लेकिन वर्तमान में किसानों को केवल 1700 क्यूसेक पानी ही मिल रहा है। मोहन सांई ने कहा कि मूंग की फसल इस समय फूल पर है और जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में किसानों को अगले 10 दिनों तक लगातार पानी की जरूरत है। बोले- गर्मी से झड़ सकते हैं फसल के फूल उन्होंने कहा कि यदि समय पर पर्याप्त पानी नहीं मिला, तो तेज गर्मी के कारण मूंग के फूल झड़ जाएंगे और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सिंचाई व्यवस्था में लापरवाही के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने होशंगाबाद कमिश्नर और सिंचाई विभाग के अधिकारी एसी मीणा से चर्चा की है। उन्होंने अधिकारियों से मांग की है कि किसानों को अगले 10 दिनों तक पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके। पानी नहीं मिला तो होगा आंदोलन मोहन सांई ने चेतावनी दी कि यदि किसानों को पर्याप्त पानी नहीं मिला, तो जिला कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। सोमवार को नहरों के निरीक्षण के दौरान उनके साथ किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री रविशंकर शर्मा, संदीप सोलंकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *