युवक ने वीडियो बनाते हुए पुलिस से सर्च वारंट मांगा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत को लेकर पुलिस की टीम जांच के लिए पहुंची। ऐसे में कार्रवाई के दौरान एक युवक ने पुलिस कार्यवाही का विरोध करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट कर दिया। साथ ही शिकायत लेकर एसपी ऑफिस पह
.
मिली जानकारी के मुताबिक छाल पुलिस को महाराणा प्रताप चैक के पास रहने वाली एक महिला के खिलाफ चखना दुकान और घर में अवैध शराब बिक्री किए जाने संबंधी नामजद लिखित शिकायत प्राप्त हुई थी।
शिकायत पर जांच व कार्यवाही के लिए सुबह छाल पुलिस टीम गवाहों के साथ संबंधित महिला के घर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।
तभी वहां मौजूद सूरज कमलवंशी नामक युवक पुलिस टीम की कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिसकर्मियों से सर्च वारंट की मांग करने लगा और पूरी कार्रवाई के दौरान अनावश्यक हस्तक्षेप करता रहा।
इस दौरान युवक पुलिस की छवि सोशल मीडिया में खराब करने की बात कहता रहा और उसने बाद में पुलिस की छवि खराब करने के उद्देश्य से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भ्रामक पोस्ट किया और युवक शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा।

वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भ्रामक जानकारी पोस्ट किया
युवक को नियमों के बारे में बताया तब एसपी कार्यालय में अधिकारियों द्वारा युवक को स्पष्ट किया गया कि पुलिस को प्राप्त शिकायत व वैधानिक परिस्थितियों में पुलिस अधिकारी नियमों का पालन करते हुए बिना सर्च वारंट के भी अवैध शराब रेड कार्रवाई कर सकती है।
युवक को यह भी बताया गया कि पुलिस कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करना और सोशल मीडिया पर गलत, भ्रमक जानकारी शेयर करना दंडनीय अपराध है।
पुलिस से सर्च वारंट मांगते हुए वीडियो बनाया समझाइश के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उसने फिल्मों में ऐसे दृश्य देखकर पुलिस से सर्च वारंट मांगने जैसी बात की थी।
युवक ने अपनी विवादित सोशल मीडिया पोस्ट हटाने और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की बात कही गई। हालांकि मामले में छाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।














Leave a Reply