![]()
प्रयागराज में बीएससी सेकेंड ईयर के छात्र अनुज कुमार के कथित हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है कि जांच में यह बात सामने आई कि उसने टॉर्चर से तंग आकर सुसाइड किया। इस मामले में छात्र की दोस्त की सहेली और उसका ब्वॉयफ्रेंड गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं। मूल रूप से कौशाम्बी का रहने वाला
मूल रूप से कौशाम्बी में पिपरी के मोहम्मदपुर का रहने वाला अनुज अल्लापुर में किराये के कमरे में रहकर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बीएससी सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहा था। पिछले साल 6 सितंबर को उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। पिता महेंद्र कुमार ने आरोप लगाया था कि बेटे ने अस्पताल में बताया था कि उसे सृष्टि जायसवाल व यश कुशवाहा ने लड्डू में जहर खिला दिया। पिता ने दर्ज कराया था हत्या का केस
पिता की तहरीर पर जार्जटाउन में युवक-युवती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले में नया मोड़ तब आया जब अनुज के मोबाइल पर एक मैसेज मिला। नोटपैड में लिखे इस मैसेज से सनीसनेखेज खुलासा हुआ। इसमें अनुज ने लिखा कि उसे कुछ भी होगा तो उसकी जिम्मेदार मनौरी की रहने वाली स्वाती व उसका ब्वॉयफ्रेंड रितेश होगा। टॉर्चर, ब्लैकमेलिंग और धमकी
पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि अनुज व सृष्टि इंटर तक एक ही स्कूल में पढ़े। इस दौरान दोनों संपर्क में आए। सृष्टि मूल रूप से चायल, कौशाम्बी की रहने वाली है और घटना के समय सलोरी में किराये पर रहकर तैयारी करती थी। उसकी पार्टनर मुस्कान उर्फ स्वाती थी जो मनौरी की रहने वाली है।
सृष्टि से अनुज ने 60 हजार रुपये लिए थे। इसी रकम को लौटाने के लिए मुस्कान और उसका ब्वॉयफ्रेंड रितेश निवासी अयोध्या उसे टॉर्चर करने लगे। उसे ब्लैकमेल भी किया और जान से मारने की धमकी भी दी। पिता का आरोप है कि उनके बेटे से दोनों ने 2.5 लाख रुपये भी वसूले। थानाध्यक्ष बोले
जार्जटाउन थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। विवेचना के दौरान जो तथ्य सामने आए, उससे यही बात सामने आई है कि दोनों ने छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाया।
Source link
छात्र ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर किया था सुसाइड:प्रयागराज में दोस्त की सहेली और ब्वॉयफ्रेंड कर रहे थे टॉर्चर, दोनों को जेल














Leave a Reply