बलरामपुर पुलिस ने ग्राम पचावल में जुआ खेलते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 16 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर की गई, जिसमें पुलिस ने मौके से 20,050 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।
.
थाना कोतवाली बलरामपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि देवास कोड़ाकू के घर के सामने महुआ पेड़ के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर जुआ फड़ पर छापा मारा।

20 हजार से ज्यादा नकद जब्त
मौके से प्रेम चंद गुप्ता, बसंत सिंह, बलदेव राम, रमेश सिंह, कृष्णा, रणबीर, जागृत, सोचनराम, श्रवण और दीपक राम नामक 10 जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस ने उनके पास से कुल 20,050 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते और एक चटाई जब्त की।
आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उन्हें गवाहों के समक्ष गिरफ्तार किया गया और बाद में नियमानुसार जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने जुआरियों के विरुद्ध अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।













Leave a Reply