कानपुर में लौटी गर्मी, 48 घंटे में 8.2°C बढ़ा पारा:दोपहर में चेहरा ढ़ककर लोग निकल रहे, जानिए आज का मौसम अपडेट




कानपुर में मई महीने की शुरुआत लोगों के लिए राहतभरी रही। दो मई से शुरू हुआ ज्येष्ठ का महीना भी सावन जैसा एहसास कराता नजर आया, लेकिन अब मौसम तेजी से करवट ले रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा सकती है। बीते 48 घंटों में दिन के तापमान में 8.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीएसए के मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। दो दिन पहले यही तापमान 29 डिग्री सेल्सियस था। गमछा से चेहरा ढ़ककर निकले लोग
सुबह से मौसम साफ रहने के कारण तेज धूप निकली। सुबह 10 बजे तक धूप का असर हल्का रहा, लेकिन 11 बजे के बाद सूरज के तेवर तीखे हो गए और लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा। धूप से बचने के लिए लोग गमछा और कपड़े से चेहरा ढंककर घरों से निकले। सड़क पर निकलने वाले लोग जगह-जगह छांव तलाशते नजर आए। शाम 4:30 बजे तक तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। रातों में भी बढ़ने लगी बेचैनी
दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। दो दिन पहले तक रात में लोगों को चादर ओढ़ने की जरूरत पड़ रही थी, लेकिन अब मौसम बदल गया है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात में तापमान बढ़ने से लोगों को उमस और बेचैनी महसूस होने लगी है। हालांकि बीच-बीच में चल रही हवाओं से कुछ राहत जरूर मिल रही है। अगले दिनों में और बढ़ेगा तापमान
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने बताया कि 11 मई को जम्मू-कश्मीर के पास एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा, लेकिन उसका असर उत्तर प्रदेश में देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, इसके प्रभाव से हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *