महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:ठेलेवालों से बात कर जताया विरोध, जरुरी चीजों पर बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा




पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। रायपुर में सोमवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर ठेलेवालों, छोटे कारोबारियों और आम लोगों से बातचीत की और बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने पिछले दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतों और महंगाई के मुद्दे पर चार दिन तक आंदोलन चलाने का ऐलान किया था। इसी कड़ी में रविवार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया गया था, जबकि सोमवार को भी शहर के कई हिस्सों में विरोध कार्यक्रम जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य सामग्री की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को घेरा कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है। उनका कहना था कि बढ़ती बेरोजगारी और लगातार महंगे होते पेट्रोल-डीजल ने आम लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी और सड़क से लेकर सदन तक इस मुद्दे को उठाया जाएगा। पेट्रोल पंप पहुंचकर लोगों से किया संवाद इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवागढ़ ने भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में पेट्रोल पंप पहुंचकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां मौजूद लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ तख्तियां लेकर विरोध जताया और महंगाई कम करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *