![]()
अनूपपुर जिले में बिजली संकट और गेहूं खरीदी में अव्यवस्थाओं से आक्रोशित किसान सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसान एकता संघ के बैनर तले किसानों ने कलेक्टर हर्षल पंचोली से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन और चक्काजाम करेंगे। 20 से 22 घंटे निर्बाध बिजली की मांग किसानों ने ज्ञापन में बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद कृषि कार्यों के लिए केवल 8 से 10 घंटे बिजली मिल रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में नहर की सुविधा न होने के कारण खेती पूरी तरह कुओं और बोरवेल पर निर्भर है। किसानों ने मांग की है कि फसल बचाने के लिए उन्हें प्रतिदिन कम से कम 20 से 22 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। केंद्रों पर गेहूं खरीदी न होने से आक्रोश गेहूं खरीदी को लेकर किसानों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने स्लॉट बुकिंग की समस्या से जूझ रहे किसानों से फसल खरीदने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक खरीदी शुरू नहीं हुई। मंडियों द्वारा गेहूं नहीं खरीदे जाने के कारण किसानों की उपज घरों में रखी-रखी बर्बाद हो रही है। किसानों ने प्रशासनिक आश्वासनों पर अविश्वास जताते हुए तत्काल समाधान की मांग की है। आंदोलन की चेतावनी दी एसडीएम कमलेश पुरी ने किसानों से ज्ञापन लेकर जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया है। बता दें कि इससे पहले 15 मई को भी अपर कलेक्टर को ज्ञापन देकर विरोध दर्ज कराया था। किसान एकता संघ ने बताया कि कि बार-बार मिलने वाले झूठे आश्वासनों के कारण अब वे आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं और तीन दिन बाद विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे।
Source link
बिजली और गेहूं खरीदी की अव्यवस्था पर किसानों का प्रदर्शन:अनूपपुर कलेक्टर को दिया ज्ञापन; 3 दिन में समाधान नहीं होने पर चक्काजाम की चेतावनी















Leave a Reply