![]()
पन्ना पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच पर दांव लगवा रहे दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से मोबाइल फोन और वर्चुअल कॉइंस बरामद किए गए हैं। कोतवाली टीआई रोहित मिश्रा ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। इसके अनुसार, पुरुषोत्तमपुर निवासी आयुष शर्मा और धाम मोहल्ला निवासी अमान खान मोबाइल के माध्यम से आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहे थे। सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मैच पर वर्चुअल कॉइन के जरिए सट्टा खिलवा रहे थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें पन्ना निवासी आनंद जड़िया से सट्टे की आईडी और पासवर्ड मिलते थे। इसके बदले में वे आनंद जड़िया को 30 प्रतिशत कमीशन देते थे। वर्चुअल कॉइन्स बरामद पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल फोन (ओप्पो और मोटोरोला, अनुमानित कीमत ₹8,000) और ₹4,700 मूल्य के वर्चुअल कॉइन्स बरामद किए हैं। एक वर्चुअल कॉइन की कीमत ₹1 बताई गई है। पुलिस ने इस मामले को संगठित अपराध मानते हुए आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पन्ना में नए कानून की धारा 112(2) BNS और सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें सोमवार, 18 मई को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस गिरोह के फरार मुख्य आरोपी आनंद जड़िया की तलाश कर रही है।
Source link
पन्ना में IPL सट्टे का भंडाफोड़:दिल्ली-राजस्थान मैच पर दांव लगवाते दो गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार















Leave a Reply