अयोध्या में 150 मतदाताओं के वोट कटने पर भड़की सपा:पवन पांडेय की अगुवाई में डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया,जांच का आश्वासन मिला




अयोध्या जिले में भाग संख्या 222 में 150 मतदाताओं के वोट कटने पर सपा नाराज है। आरोप यह भी है कि भाग संख्या 8 में एक ही नाम के दो जगह वोट है। इस संबंध में समाजवादी पार्टी महानगर अयोध्या का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन के नेतृत्व में जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को एक ज्ञापन सौपा। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया अयोध्या विधानसभा की भाग संख्या 222 में मतदान स्थल भौतिक भवन डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पड़ने वाले लगभग 150 मतदाताओं के फॉर्म 6 के माध्यम से बीएलओ गीता को जमा कराया गया था। अंतिम सूची प्रकाशित होने पर सभी 150 नाम मतदाता सूची में नहीं थे। इसकी शिकायत एसडीएम सदर महोदय से भी किया गया लेकिन कोई सही जवाब न मिलने पर प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी से मिलकर सभी साक्ष्य के साथ शिकायत दर्ज करायी, भाग सख्या 8 में एक ही नाम के व्यक्ति का दो जगह नाम मतदाता सूची में है इसकी शिकायत भी दर्ज कराया। जिला अधिकारी ने आश्वस्त किया कि इसकी जांच कराई जाएगी और अगर कोई गडबड़ी पायी गयी तो कार्यवाही होगी। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से महानगर के अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम प्रदेश सचिव राम अचल यादव , उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, राकेश पांडे, संजय सिंह,मंसूर इलाही एडवोकेट, अधिवक्ता सभा राष्ट्रीय महासचिव शावेज जाफरी एडवोकेट,वीरेंद्र गौतम, राम प्रकाश यादव, अपर्णा जायसवाल,अजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *