![]()
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नगर निगम के कर्मचारियों या नगर निगम कैंपस में बहारियों द्वारा अवैध वसूली या भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए लैंड लाइन नंबर जारी किया है। नगर आयुक्त ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा की – सभी कार्यालयों के पटल पर इस नंबर को लिखना अनिवार्य होगा और शिकायतकर्ता की डिटेल हर हाल में गोपनीय रखी जाएगी। इसलिए बिना डरे कोई भी नगर निगम के भ्रष्टाचार की शिकायत कर सकता है। नगर आयुक्त ने जारी किया लैंडलाइन नंबर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को नगर निगम संबंधित भ्रष्टाचार कर अवैध वसूली को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया – नगर निगम प्रशासन ने भ्रष्टाचार, अवैध धन वसूली और अनाधिकृत शुल्क मांगे जाने की लगातर मिल रही सूचनाओं पर लगाम लगाने का फैसला लिया गया है। इसी क्रम में एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति इस तरह की समस्या की सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कोई भी मांगे पैसा तो करें शिकायत नगर आयुक्त ने आम जनता से अपील करते हुए कहा – नगर निगम के किसी भी कार्यालय में किसी भी काम के लिए यदि कोई भी अधिकारी, बाबू, कर्मचारी या चपरासी पैसे मांगता है। तो जनता को घबराने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। उसे सिर्फ विशेष लैंडलाइन हेल्पलाइन नंबर 0542-2282834 डायल कर बिना अपना नाम और पता बताये शिकायत करना है। इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी। आम जनता से किया अपील नगर आयुक्त ने निगम क्षेत्र में रहने वाले सभी से अपील की है कि वे किसी भी स्तर पर होने वाली अवैध वसूली के खिलाफ खुलकर सामने आएं और तत्काल इस नंबर पर जानकारी दें। ताकि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी और आवश्यक कार्रवाई की जा सके। नगर आयुक्त ने इस सार्वजनिक सूचना को निगम के सभी कार्यालयों, जोनल कार्यालयों और जलकल विभाग के नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चिपकाने के निर्देश भी जारी किए हैं। \
Source link
नगर निगम के भ्रष्टाचार की सीधे करें शिकायत, नंबर जारी:अवैध वसूली पर लगेगी लगाम, नगर आयुक्त बोले – सूचना मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई














Leave a Reply