Raigarh Congress Protest | Mahangai, Khadya Tel Kirana Price Hike


कांग्रेसियों ने महंगाई के खिलाफ जमकर नारे लगाए और अपना विरोध जताया

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कांग्रेस के द्वारा तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। जहां आज दूसरे दिन खाद्य तेल व किराना समानों के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन किया। स्टेडियम रोड पर हाट बाजार के सामने अपना विरोध जताते

.

सोमवार की शाम को जिला कांग्रेस कमेटी से काफी संख्या में कांग्रेसी निकलकर स्टेडियम रोड पर पहुंचे। यहां सड़क पर खड़े होकर महंगाई को लेकर जमकर नारे लगाए। कांग्रेसियों के द्वारा हाथ में तख्ती रखा हुआ था और उसमें महंगाई को लेकर कई तरह के स्लोगन लिखे हुए थे।

इस दौरान कांग्रेसियों का कहना था कि सब्जी राशन के दाम बढ़ गए हैं और ऐसे में आम इंसान के लिए यह काफी समस्या बन गया है। महंगाई लगातार बढ़ते जा रही है। जिसके कारण आम जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान खाद्य सामग्री किराना दुकानों पर मौजूद ग्राहकों व व्यवसायियों से किरानों सामनों के बढ़े हुए कीमतों पर चर्चा करते हुए उनकी प्रतिक्रिया जानने का प्रयास किया। उस पर लोगों ने बढ़ती कीमतों पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

महंगाई को लेकर स्टेडियम रोड पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया

महंगाई को लेकर स्टेडियम रोड पर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया

रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ा धरना व विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के कुप्रबंधन के वजह से खाद्य सामग्रियों के कीमतों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो रही है।

जिसके परिणामस्वरूप रोजी-मजदूरी करने वाले गरीब तबके के लोगों से लेकर सभी निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, किसान वर्ग, छोटे मोटे रोजगार करने वाले जनसामान्य लोगों के रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है।

अध्यक्ष बोले- भाजपा सरकार में महंगाई बेतहाशा बढ़ी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि आवश्यक सामग्री के दाम कांग्रेस सरकार की तुलना में भाजपा सरकार में बेहताशा बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि गरीब जनता की आर्थिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्री के बढ़ती कीमतों को नियंत्रित किया जाए। अन्यथा कांग्रेस का जन आंदोलन भाजपा सरकार के खिलाफ लगातार जारी रहेगा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान ये रहे मौजूद इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव, ग्रामीण अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, अनिल शुक्ला, अरुण गुप्ता, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया, विकास ठेठवार, आशीष चौबे, मदन महंत, राकेश पाण्डेय, वसीम खान, लोकेश साहू, शेष चरण तिवारी बरखा सिंह, अमृत काटजू, रंजना पटेल, दुर्गेश सारथी समेत अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *