![]()
हरदोई में घर से लापता हुए एक युवक का शव अगले दिन सोमवार की दोपहर एक बाग में फंदे से लटका मिला। युवक की पहचान सुरसा थाना क्षेत्र के म्योनी गांव निवासी 30 वर्षीय मनोज कुशवाहा के रूप में हुई है। परिजनों ने इसे आत्महत्या बताया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, मनोज कुशवाहा रविवार दोपहर अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार दोपहर गांव के उत्तर दिशा में स्थित एक बाग में मनोज का शव रस्सी से फंदे पर लटका हुआ पाया गया। शव मिलने की सूचना पर बाग में भीड़ जमा हो गई। मनोज कुशवाहा पुत्र रघुनाथ मजदूरी का काम करता था। उसके तीन भाई थे, जिनमें से एक की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी थी। पारिवारिक समस्याओं के कारण मनोज ने शादी नहीं की थी। मनोज के भाई अमर सिंह ने बताया कि मनोज ने आत्महत्या की है, लेकिन उन्होंने आत्महत्या का कारण नहीं बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
हरदोई में लापता युवक का शव बाग में मिला:परिजनों ने आत्महत्या बताया, पुलिस जांच में जुटी















Leave a Reply