![]()
दमोह जिले के जबेरा जनपद में महादेव घाट पर लगी भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति टूटी मिली है। करीब 6 महीने पहले सांसद राहुल सिंह लोधी ने यह प्रतिमा लगवाई थी। मूर्ति खंडित होने की खबर फैलते ही आदिवासी समाज में काफी नाराजगी देखी जा रही है। यह बात तब पता चली जब गोंड महासभा की मीटिंग खत्म करके समाज के लोग दर्शन करने घाट पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मूर्ति क्षतिग्रस्त है, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है। सांसद ने दिया नई प्रतिमा का भरोसा मामला बढ़ता देख सांसद राहुल सिंह लोधी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को अपना आराध्य बताया और वादा किया कि 14 नवंबर को उनकी जयंती से पहले यहां एक नई प्रतिमा शान से स्थापित की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की है। 30 लाख से होगा सौंदर्यीकरण सांसद ने बताया कि मंत्री धर्मेंद्र सिंह की मदद से यहां करीब 30 लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वॉल और सजावट का काम कराया जाएगा। काम पूरा होने के बाद राज्यपाल के हाथों प्रतिमा का उद्घाटन कराया जाएगा। समाज ने सुरक्षा पर उठाए सवाल गोंड समाज महासभा के युवा उपाध्यक्ष दिनेश कुमार परस्ते ने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि सिर्फ मूर्ति लगाना काफी नहीं है, प्रशासन को उनकी सुरक्षा और देखरेख का भी पक्का इंतजाम करना चाहिए ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो। पुलिस जांच में क्या आया सामने? घटना की खबर मिलते ही नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि मूर्ति शायद किसी प्राकृतिक वजह से खंडित हुई है। हालांकि, पुलिस हर एंगल से मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि सच सामने आ सके।
Source link
जबेरा में बिरसा मुंडा की प्रतिमा खंडित:आदिवासी समाज नाराज, दमोह सांसद ने नई मूर्ति लगाने का आश्वासन दिया














Leave a Reply