![]()
कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चकेरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चकेरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहे एक गैंग लीडर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 3(1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। सोमवार दोपहर रामादेवी पुल के ऊपर चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रियाज अहमद और मोहम्मद हसन निवासी डबल कॉलोनी, सनिगवां के रूप में बताई। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि गैंग लीडर रियाज और उसके साथी हसन पर गौकशी जैसे गंभीर आरोप हैं। आरोपियों का क्षेत्र में काफी भय था, जिसके कारण कोई भी उनके खिलाफ शिकायत या गवाही देने से डरता था। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।
Source link
कानपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत दो गिरफ्तार:गौकशी समेत समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे आरोपी














Leave a Reply