![]()
आगर मालवा जिले के सोयतकलां थाना क्षेत्र में 8 साल के मासूम बच्चे को अमरकोट गढ़ ले जाकर उससे तंत्र-मंत्र करवाने की कोशिश की गई। बच्चे के घरवालों ने इस मामले की शिकायत सोयतकलां पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह घटना 14 मई 2026 की सुबह की है। ग्राम गुराड़ी बंगला का रहने वाला 8 साल का बच्चा घर के पास था, तभी गांव के ही दो युवक उसे बाइक पर बैठाकर अमरकोट गढ़ ले गए। वहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे जो जमीन खोद रहे थे। बच्चे ने बताया कि उन लोगों ने उससे कहा कि यहां सोना-चांदी दबा हुआ है और उसे भी गड्ढा खोदने को कहा। इसी बीच लाल कुर्ता-पायजामा पहने एक आदमी हाथ में चिमटा लेकर बच्चे पर मंत्र पढ़ने लगा। जंगल के रास्ते जान बचाकर भागा मासूम तंत्र-मंत्र और उन लोगों की हरकतों से बच्चा बुरी तरह घबरा गया। वह मौका मिलते ही वहां से भाग निकला और जंगल में छिपते-छिपाते किसी तरह अपने घर पहुंचा। घर पहुंचकर उसने अपने दादा और मामा को आपबीती सुनाई। घरवालों का कहना है कि अगर बच्चा वहां से नहीं भागता, तो उन लोगों की नीयत को देखते हुए कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। किले में गड़े धन की अफवाह गांव वालों का कहना है कि अमरकोट के किले में धन गड़े होने की अफवाह उड़ी हुई है। इसी लालच में अक्सर बाहर से लोग यहां आते हैं और तंत्र-मंत्र जैसी संदिग्ध गतिविधियां करते हैं। हालांकि इस मामले में शिकायत 14 मई को ही कर दी गई थी, लेकिन घरवालों का आरोप है कि 18 मई तक पुलिस ने कोई ठोस एक्शन नहीं लिया है। पुलिस का क्या कहना है? सोयतकलां थाने के एसआई श्रवण कुमार भाटी ने बताया कि उन्हें इस मामले का आवेदन मिला है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि शिकायत सही मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस उन युवकों और तांत्रिक का पता लगाने में जुटी है।
Source link
बच्चे को अमरकोट गढ़ ले जाकर तंत्र-मंत्र का आरोप:परिजन की शिकायत के चार दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई














Leave a Reply