ताजमहल परिसर में डिजिटल संग्रहालयों पर छात्रों ने रखे विचार:वाद-विवाद प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थियों को पुरातत्व विभाग ने किया सम्मानित




इतिहास और तकनीक के बदलते दौर के बीच रविवार को ताजमहल परिसर में छात्रों ने डिजिटल और पारंपरिक संग्रहालयों के भविष्य पर अपने विचार रखे। अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस के अवसर पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम इंटर कॉलेज, ताजगंज के 10वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का विषय था— “क्या डिजिटल संग्रहालय पारंपरिक संग्रहालयों का स्थान ले सकते हैं।” कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक उप अधीक्षण पुरातत्वविद् की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। छात्रों ने डिजिटल तकनीक के बढ़ते प्रभाव, संग्रहालयों की पहुंच और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर अपने तर्क रखे। प्रतियोगिता में कक्षा 11 के शुभम और कक्षा 12 के सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राची और अशिका राठौर को द्वितीय, जबकि स्नेहा और सुहानी को तृतीय पुरस्कार मिला। जया और चाहत को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संग्रहालयों के रख-रखाव और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की जानकारी दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं को ताजमहल स्मारक और संग्रहालय का भ्रमण भी कराया गया। इस मौके पर उप अधीक्षण पुरातत्वविद् आशीष कुमार, सहायक पुरातत्वविद् आकांक्षा, उद्यान सहायक जितेंद्र सिंह सोलंकी, कनिष्ठ संरक्षण सहायक रवि प्रताप मिश्रा, शिफ्ट प्रभारी तनुज दत्त शर्मा सहित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *