![]()
कोरबा के गोढ़ी स्थित प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर एक महिला मजदूर की मशीन में दबकर मौत हो गई। यह हादसा मशीन की सफाई के दौरान हुआ। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और मजदूरों ने शव उठाने से इनकार कर दिया और उचित मुआवजे की मांग को लेकर फैक्ट्री में चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। प्रत्यक्षदर्शी धसनिन बाई ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। फैक्ट्री में 4-5 मजदूर काम कर रहे थे। मृतका भी लंबे समय बाद आज ही काम पर लौटी थी। मशीन चालू हालत में साफ करते समय अचानक लीवर नीचे गिर गया, जिससे महिला उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पति और एक नाबालिग बेटा अयांश है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया। उनकी मांग थी कि मृतका के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और नाबालिग बेटे के भविष्य की गारंटी सुनिश्चित की जाए। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। मामला बढ़ता देख रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि अरविंद भगत को हस्तक्षेप करना पड़ा। करीब चार घंटे की लंबी बातचीत के बाद फैक्ट्री संचालक प्रदीप अग्रवाल, ग्रामीणों और पुलिस के बीच सहमति बनी। तात्कालिक सहायता के तौर पर 75 हजार रुपए नकद दिए गए। इसके अतिरिक्त, मृतका के पुत्र अयांश के नाम पर 2 लाख रुपये की एफडी कराई जाएगी। बेटे को 18 साल की उम्र तक प्रतिमाह 1500 रुपए भरण-पोषण के लिए दिए जाएंगे और बालिग होने पर उसे फैक्ट्री में नौकरी देने पर भी सहमति बनी। इसके बाद ग्रामीणों ने शव उठाने दिया। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।
Source link
राखड़ ईंट फैक्ट्री में हादसा, महिला मजदूर की मौत:मशीन में दबकर जान गई, मुआवजे पर बनी सहमति, 4 घंटे प्रदर्शन
















Leave a Reply