हाथरस में शराब पीने के बाद युवक को गोली मारी:गंभीर हालत में आगरा रेफर, रास्ते में तोड़ा दम




हाथरस के मोहल्ला ढकपूरा में सोमवार देर शाम शराब पीने के बाद हुए विवाद में फायरिंग हो गई। गोली लगने से 30 वर्षीय सोनू पुत्र रामसिंह की मौत हो गई। यह घटना कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर शाम दो पक्षों के बीच शराब पीने के बाद मामूली कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई और इसी दौरान एक युवक ने तमंचे से गोली चला दी। गोली सीधे सोनू की गर्दन में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घायल सोनू को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे, लेकिन खंदौली टोल टैक्स से पहले ही सोनू ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। कोतवाली प्रभारी हाथरस गेट ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *