पथरिया में पीएम आवास के लिए युवक टावर पर चढ़ा:पुलिस ने 3 घंटे बाद नीचे उतारा, TI बोले- नशे में शादी कराने बोल रहा था




दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के नंदरई गांव में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक पीएम आवास न मिलने से नाराज होकर 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। 32 साल के नारायण पटेल नाम का यह युवक शाम करीब 6 बजे टावर पर चढ़ा, जिसे देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। नारायण के भाई कमलू पटेल ने बताया कि उसे पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा था। आरोप है कि जब वह इस बारे में बात करने पंचायत गया, तो वहां किसी ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसी बात से आहत होकर उसने टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा सूचना मिलते ही पथरिया थाना प्रभारी श्याम सुंदर दुबे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने उसे काफी देर तक समझाया। थाना प्रभारी ने उसे अंधेरे और जान के खतरे का हवाला दिया, तब जाकर करीब 3 घंटे बाद रात 9 बजे युवक नीचे उतरा। पुलिस का दावा: नशे में था युवक थाना प्रभारी ने बताया कि युवक शराब के नशे में था। वह टावर पर चढ़कर कभी पीएम आवास की मांग कर रहा था, तो कभी अपनी शादी कराने की जिद पर अड़ गया था। फिलहाल युवक पूरी तरह सुरक्षित है। दमोह में टावर पर चढ़ने का लगा ‘सिल्सिला’ हैरानी की बात यह है कि दमोह जिले में पिछले 15 दिनों के अंदर टावर पर चढ़ने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले तेंदूखेड़ा में एक युवक 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा था। चार दिन पहले फुटेराकला में एक युवक अपनी शादी की मांग को लेकर बिजली टावर पर चढ़ गया था, जिसे मंत्री लखन पटेल से बात कराने के आश्वासन के बाद नीचे उतारा गया था। अब सोमवार को नंदरई गांव में यह नया मामला सामने आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *