आगरा में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के सभी स्कूल:हीटवेव अलर्ट के चलते डीआईओएस ने जारी किया स्कूलों के लिए आदेश




आगरा में भीषण गर्मी को देखते हुए 12वीं तक के सभी स्कूल आज (19 मई) को बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षण (डीआईओएस) चंद्रशेखर ने आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी बोर्ड के स्कूलों प्रबंधन को कड़ाई से आदेश का पालन करने का आदेश दिया है। आदेश न मानने की स्थिति में कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। इस वजह से घोषित हुआ अवकाश
आगरा तापमान लगभग 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। कड़ी धूप और गर्मी की वजह से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने भी हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए आगरा में सभी बोर्ड के नर्सरी से कक्षा 12 तक के विद्यालय बंद करने का आदेश दिया गया है। मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के बाद डीएम मनीष बंसल के निर्देश प सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय, वित्तविहीन विद्यालय तथा सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी माध्यमिक विद्यालय नर्सरी से कक्षा 12 तक 19 मइई को बंद रहेंगे।
डीआईओएस चंद्रशेखर के अनुसार, आदेश का कड़ाई से पालन करना होगा अन्यथा की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *